Jamshedpur news.
झारखंड राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला की पहली लाभुक दुर्गी देवी को दो लाख रुपये का चेक गुरुवार को डीसी अनन्य मित्तल ने अपने कार्यालय में सौंपा. लाभुक जमशेदपुर प्रखंड की रहने वाली हैं. इस मौके पर डीसी अनन्य मित्तल ने इस दंपती के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधवा पुनर्विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है. इस योजना से समाज में विधवा पुनर्विवाह करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा दी जाने वाली राशि का उपयोग अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कर सकेंगे. इस मौके पर डीसी के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी ने बताया कि विभाग से जिले के लिए विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत चार लाभुक का लक्ष्य मिला हैं, इसमें गुरुवार एक लाभुक को योजना से प्रदत दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की चेक दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
