जेनरल कोच में मिलेगा सस्ता भोजन

दक्षिण पूर्व रेलवे के सारे ट्रेनों में अब सस्ता खाना मिलेगा. इसके लिए एक आदेश जारी किया गया है. इसके तहत सारे जेनरल बोगी में सस्ता खाना और पानी उपलब्ध कराने को कहा गया है.

जमशेदपुर :

दक्षिण पूर्व रेलवे के सारे ट्रेनों में अब सस्ता खाना मिलेगा. इसके लिए एक आदेश जारी किया गया है. इसके तहत सारे जेनरल बोगी में सस्ता खाना और पानी उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसको इकोनॉमी मील नाम दिया गया है. इसकी कीमत 20 से 50 रुपये रखी गयी है. ट्रेनों में एसी और स्लिपर में खाना लोगों को मिल जाता है, लेकिन जेनरल कोच के यात्रियों को खाना बेहतर नहीं मिलता है. इसको देखते हुए रेलवे की ओर से इकोनॉमी मील शुरू किया था. दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनों में यह सुविधा नहीं मिल रही थी, जिसके बाद सभी ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसमें खाना के साथ पीने का पानी भी देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >