पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का छलका दर्द, बोले- शिक्षकों को नियुक्ति पत्र न बांट पाने का अफसोस

कांड्रा, गम्हरिया और आदित्यपुर में समर्थकों ने चंपाई सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया. जहां अपनों से मिलकर वे भावुक हो गये. उन्होंने कहा कि उनके हक के लिए शुरू की गयी लड़ाई जारी रहेगी.

जमशेदपुर : पांच माह के अपने छोटे से कार्यकाल में झारखंड के हर व्यक्ति के हित को ध्यान में रख कर बहुत से काम किये. राज्य के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए कैबिनेट में योजनाएं पास करायीं. जनता के बीच पहुंचने का प्रयास किया और सभी समुदायों के लिए कोई न कोई योजना शुरू की. जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू करायी, लेकिन अफसोस है कि अपने हाथों से नियुक्ति पत्र नहीं बांट सका. शुक्रवार को अपने गृह जिला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उक्त बातें कही. हालांकि, राजनीति से जुड़े मीडिया के सवालों पर श्री सोरेन ने कहा कि वे कभी राजनीतिक बयानों पर टीका-टिप्पणी नहीं करते हैं.

अपनों से मिलकर भावुक हुए चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. यहां कांड्रा, गम्हरिया और आदित्यपुर में समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अपनों से मिलकर वे भावुक हो गये. उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि उनके हक और अधिकार के लिए शुरू की गयी लड़ाई जारी रहेगी.

चंपाई सोरेन बोले- जनभावना के अनुरूप लाये चंपाई सोरेन

वहीं, उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया. मीडिया से बातचीत में चंपाई सोरेन ने कहा : जनता की भावनाओं के अनुरूप हम कुछ अच्छी योजनाएं भी लाये. महिलाओं के लिए माई-कुई योजना लागू की. ‘सीएम अबुआ स्वास्थ्य बीमा योजना’ लाये. साथ ही, 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना लागू की.

Also Read: Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद राजभवन पर टिकी निगाहें, 44 विधायकों की सूची के साथ नयी सरकार के गठन का दावा पेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >