टाटा मोटर्स में महिलाओं के लिए रिजर्व रही कैंटीन, किया शाही भोजन

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया.

1200 महिला कर्मियों ने एक साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जमशेदपुर .

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना. कंपनी की 1200 से अधिक महिला कर्मचारियों ने प्लांट में काम भी किया और समय निकालकर उत्सव का आनंद भी लिया. जश्न की शुरुआत प्लांट के विभिन्न विभागों में केक काटकर की गयी. शॉप फ्लोर पर महिला कर्मचारियों ने अपने मैनेजर्स और पुरुष सहकर्मियों की मौजूदगी में केक काटा. इस दौरान कार्यस्थल का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा नजर आया. प्रबंधन की ओर से इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जनरल ऑफिस कैंटीन को विशेष रूप से ””विमेंस डे सेलिब्रेशन लंच”” के लिए आरक्षित रखा गया था. यहां महिला कर्मचारियों के लिए विशेष मेनू और शाही भोजन का प्रबंध किया गया, जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया.

स्पेशल भोजन का मेन्यू :

चाउमिन, फ्रेंच फाइ, चिली पनीर, चावल, दाल, दो तरह की सब्जी, पापड़, केला, सलाद, दही और मिठाई में गुलाब जामुन आदि.टाटा मोटर्स अस्पताल में भी मनी खुशियां

प्लांट के साथ-साथ टाटा मोटर्स अस्पताल में भी महिला दिवस की भारी धूम रही. यहां महिला डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ ने एक साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को महिला दिवस की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok jha

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >