Cbse cluster 3 kabaddi vikash vidalya team: सीबीएसइ क्लस्टर कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी विकास विद्यालय की टीम

गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 11-16 अगस्त तक सीबीएसइ क्लस्टर-3 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 11-16 अगस्त तक सीबीएसइ क्लस्टर-3 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में विकास विद्यालय की टीम कोच गोविंद मुखी के नेतृत्व में हिस्सा लेगी. विकास विद्यालय की टीम रविवार को गिरडीह के लिए रवाना होगी. टीम को स्कूल के प्राचार्य विकास कुमार ने अपनी शुभकामनाएं दी. टीम में अमित यादव, सूरज कर्मकार, असित, अल्तमश, देव पांडे, लव कुमार, आयुष कुमार, विराट कुमार, अंकुश कुमार व आर्यन कुमार शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >