पंजाब के कारोबारी से दो करोड़ की साइबर ठगी की सीबीआइ जांच जमशेदपुर तक पहुंची, टुईलाडूंगरी का राजदीप हिरासत में

पंजाब के कारोबारी से 2 करोड़ की साइबर ठगी मामले में सीबीआई ने जमशेदपुर के टुईलाडूंगरी में छापेमारी की। राजदीप नामक युवक से पूछताछ के बाद नोटिस दिया गया।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुईलाडूंगरी के सरस्वती नगर में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की विशेष टीम ने छापेमारी कर राजदीप नामक युवक को हिरासत में लिया. इस दौरान गोलमुरी थाना की पुलिस भी साथ में थी. टीम उसे अपने साथ गोलमुरी थाना ले गयी है .जहां पूछताछ के बाद देर शाम सीबीआई के अधिकारी ने राजदीप सिंह को नोटिश देकर छोड़ दिया. छापामारी टीम में पंजाब की सीबीआई टीम के अलावा रांची की टीबीआई के भी अधिकारी शामिल थे. मामला बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा है. पुलिस के अनुसार, पंजाब के जालंधर के एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी वर्ष 2025 में हुई है. इस मामले में पंजाब हाई कोर्ट के निर्देश मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपी गयी है. जांच में सामने आया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और अवैध वित्तीय लेनदेन के लिए बैंक खाता खोलने में जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल हुआ, वह राजदीप के नाम पर पंजीकृत है. संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन की कड़ियां राजदीप तक पहुंचने के बाद सीबीआइ ने उसे हिरासत में लिया. हालांकि, इस मामले में उसकी वास्तविक भूमिका क्या है, वह गिरोह का सदस्य है या उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सिम जारी कराया गया था, इसकी जांच जारी है. सीबीआइ ने इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

टुईलाडूंगरी के ही जसबीर सिंह के घर भी पहुंची सीबीआइ टीम, की पूछताछ

इसी दौरान सीबीआइ की टीम टुईलाडूंगरी निवासी जसबीर सिंह के घर भी पहुंची और उनसे पूछताछ और गहन जांच-पड़ताल की. फिलहाल, मामले में उनकी संलिप्तता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. स्थानीय पुलिस भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है. मामले की जांच जारी है और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >