Jamshedpur News : युवती की तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज

Jamshedpur News : मानगो चंद्रावती नगर के एक व्यक्ति ने एमजीएम थाना में आरवीएस स्कूल के पास रहने वाले प्रतिक मोहंती और नवनीत यादव पर युवती का फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Jamshedpur News :

मानगो चंद्रावती नगर के एक व्यक्ति ने एमजीएम थाना में आरवीएस स्कूल के पास रहने वाले प्रतिक मोहंती और नवनीत यादव पर युवती का फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला नवंबर 2018 से अक्तूबर 2024 के बीच का है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि प्रतिक मोहंती ने पहले बेटी के साथ दोस्ती की. उसके बाद बेटी की तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलता रहा. परिवार को धमकी देता था कि उसकी पहचान पुलिस वालों से है. अगर वह इसकी शिकायत पुलिस से करेगा, तो जान से मार देंगे. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >