बर्मामाइंस : कारपेंटर की पिटाई कर 12 हजार रुपये व मोबाइल छीना

बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में बुधवार की शाम युवकों ने स्थानीय निवासी व कारपेंटर सोनू कुमार की पिटाई कर जेब से रुपये व मोबाइल छीन लिया. घायल अवस्था में लोगों ने सोनू कुमार चौधरी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

जमशेदपुर :

बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में बुधवार की शाम युवकों ने स्थानीय निवासी व कारपेंटर सोनू कुमार की पिटाई कर जेब से रुपये व मोबाइल छीन लिया. घायल अवस्था में लोगों ने सोनू कुमार चौधरी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायल सोनू कुमार चौधरी के अनुसार वह कारपेंटर का काम करता है. ईस्ट प्लांट बस्ती में किराये के मकान में रहता है. बुधवार को 12 हजार मजदूरी मिलने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और रुपये की मांग करने लगे. रुपये देने से इंकार करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और जेब से 12 हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया. सोनू कुमार चौधरी का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायल सोनू मूल रूप से बिहार के जमुई का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >