Jamshedpur News : बर्मामाइंस : ठेका मजदूर ने लगायी फांसी

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी निवासी सुभाष मुखी (35 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Jamshedpur News :

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी निवासी सुभाष मुखी (35 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना मंगलवार की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुभाष पेशे से ठेकेदारी का काम करता था.

मंगलवार को उनके परिवार के सभी लोग मंगला पूजा में शामिल होने के लिए गये थे. उसी दौरान उसने घर में फांसी लगा ली. परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है. उसके बाद उन लोगों ने बर्मामाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >