सुरेंद्र पाल सिंह टीटू बने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के नये चेयरमैन

Builders Association of India News: सुरेंद्र पाल सिंह टीटू बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के चेयरमैन चुने गये हैं. उन्होंने निवर्तमान चेयरमैन शिबू बर्मन से बीओआई झारखंड के चेयरमैन का पदभार संभाला. निर्मल श्रीवास्तव जमशेदपुर चैप्टर के और सूरज बदानी आदित्यपुर चैप्टर के नये चेयरमैन चुने गये हैं. सभी ने अपना पदभार संभाल लिया है.

Builders Association of India News| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : दयाल बिल्डर ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह टीटू बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएओआई) झारखंड के नये चेयरमैन बनाये गये हैं. इसके पहले वह जमशेदपुर और आदित्यपुर बिल्डर्स एसोसिएशन के चेयरमैन की अहम भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावा बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जमशेदपुर के चेयरमैन के रूप में निर्मल श्रीवास्तव ने पदभार संभाला. पिछले दिनों उनके नाम पर सहमति बन गयी थी. आदित्यपुर चैप्टर के अध्यक्ष सूरज बदानी बनाये गये हैं. एसोसिएशन के पदाधिकारियों के परिवर्तन ने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के केंद्र के मिशन के प्रति एक नयी प्रतिबद्धता का संकेत दिया है.

शिबू बर्मन से नये चेयरमैन टूटी ने लिया पदभार

बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के निवर्तमान चेयरमैन शिबू बर्मन से नये चेयरमैन ने पदभार प्राप्त किया. निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने जमशेदपुर चैप्टर के चेयरमैन रहे आस्था ग्रुप के निदेशक सह युवा बिल्डर सुंदर सिंह से पदभार लिया. सूरज बदानी ने आदित्यपुर के निवर्तमान चेयरमैन रविंद्र कुमार झा न‌ट्टू का स्थान लिया.

पदाधिकारियों ने कहा- नये इनोवेशन और तकनीक पर देंगे जोर

तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए भरोसा दिया कि वे रियल इस्टेट के क्षेत्र की प्रगति में सहयोग, नये इनोवोशन, तकनीक के महत्व पर जोर देंगे. एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने झारखंड राज्य के नवनियुक्त चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, जमशेदपुर के चेयरमैन निर्मल कुमार श्रीवास्तव और आदित्यपुर के चेयरमैन सूरज बदानी को बधाई दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अशोक चौधरी ने जतायी उम्मीद- नये पदाधिकारी देंगे संगठन को नया दृष्टिकोण

उन्होंने कहा कि नये चेयरमैन की नियुक्तियां हमारे संगठन में नया दृष्टिकोण देगी. संगठन में नयी ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन बिल्डरों के हितों की रक्षा करेगा और निर्माण उ‌द्योग की वृद्धि में सकारात्मक योगदान देगा. इस अवसर पर साहेब सिंह, गुरमुख सिंह, करण चौधरी, राकेश सिंह, वाई ईश्वर राव, उपदेश चावला, करण सिंह और अमित कुंवर समेत रियल इस्टेट से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

6 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक कर लें

PHOTOS: रामनवमी पर हनुमान की शरण में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

पाकुड़ में रामनवमी जुलूस की नहीं मिली अनुमति, भड़के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, कह दी ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >