Jamshedpur news. खासमहल में फिर अतिक्रमण का प्रयास, अंचल कार्यालय ने बांस-बल्ली से बने घेरा को तोड़ा

सरकारी जमीन को घेरने का प्रयास करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी

Jamshedpur news.

जिला प्रशासन सरकारी जमीन अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से पेश आ रहा है. बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों का मनोबल मजबूत है. अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमण को तोड़े जाने के बावजूद भी फिर से बांस बल्ली से घेरकर अतिक्रमण किया जा रहा है. इसका ताजा मामला परसुडीह खासमहल का है. पिछले दिनों जमशेदपुर अंचल कार्यालय ने खासमहल में समर कुंडू द्वारा अतिक्रमित 12 नंबर प्लाॅट से अतिक्रमण को हटाया था, लेकिन मौका पाकर पुन: समर कुंडू ने उक्त सरकारी प्लॉट पर बांस-बल्ली लगाकर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहा था. बुधवार को जमशेदपुर अचंल कार्यालय की टीम ने दोपहर में सरकारी जमीन पर गाड़े गये बांस-बल्ली को तोड़कर हटाया. अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि समर कुंडू द्वारा पुन: बांस बल्ली से घेरकर सरकारी जमीन को घेरने का प्रयास किया जा रहा था. समर कुंडू को चेतावनी दी गयी है कि यदि वह सरकारी जमीन को घेरने का प्रयास करता है, तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >