Jamshedpur News : कुदादा जंगल के पास रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा जंगल के समीप खंभा संख्या-258 के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.

Jamshedpur News :

सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा जंगल के समीप खंभा संख्या-258 के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना की पुलिस और आरपीएफ के एएसआइ अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.

शव के पास मिला झोला और सामान

पुलिस को शव के पास से एक झोला और कुछ दैनिक उपयोग के सामान मिले हैं. हालांकि, सामानों की तलाशी के बावजूद ऐसी कोई ठोस वस्तु नहीं मिल सकी, जिससे मृतक की तत्काल पहचान की जा सके. प्रथम दृष्टया किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका जतायी जा रही है. सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग कुदादा के पास ट्रैक पर युवक का शव मिला है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >