Jamshedpur News : जेम्को मछुआ बस्ती में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, तीन घायल, जानिये विवाद का कारण
Jamshedpur News : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को मछुआ बस्ती में शनिवार रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में छोटू नाग, मनोज नाग और सुनीता नाग शामिल हैं,
टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को मछुआ बस्ती में शनिवार रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में छोटू नाग, मनोज नाग और सुनीता नाग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी देते हुए छोटू नाग के बेटे सावन नाग ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी बबलू मछुआ के घर जन्मदिन पार्टी के दौरान तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने आकर फटकार लगायी थी. इसके बाद आरोपियों को शक हुआ कि सूचना उनके परिवार ने दी है. शनिवार दोपहर आरोपियों ने घर आकर गाली-गलौज और धमकी दी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी. रात करीब नौ बजे मनोज नाग जेम्को बस स्टैंड से नाश्ता करने के बाद घर की ओर जा रहे थे. उसी दौरान बबलू मछुआ, कृष्णा मछुआ व भीम मछुआ अपने कई साथियों के साथ आये और भुजाली,चापड़ से हमला कर दिया. बचाने पहुंचे छोटू नाग और मनोज की पत्नी सुनीता नाग पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे, तो आरोपी फरार हो गये. वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मामले की जांच जारी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.