29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों का शहर में होगा आयोजन

भाजपा जमशेदपुर ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की घोषणा की है. यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ चलेगा.

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर देशव्यापी ''समरसता संकल्प अभियान'' चलाने की घोषणा की है. मंगलवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि अभियान 29 जुलाई (आषाढ़ पूर्णिमा) से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक चलेगा. इसका उद्देश्य संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक न्याय, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.

उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को ''समरसता दीप महोत्सव'' से होगी. इसके तहत मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन किया जायेगा. साथ ही वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर में पहुंचाये जायेंगे. आगामी दिनों में समरसता यात्रा, संत संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, समरसता संवाद, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. 5 अक्तूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी तक "संत गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा " निकाली जायेगी.

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और विकसित भारत के निर्माण को समर्पित जनआंदोलन है. अभियान के सफल संचालन के लिए जिला, मंडल की आयोजन समितियों का गठन किया जा रहा है. इसमें एक संयोजन एवं चार सह संयोजक की नियुक्ति की गयी है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की. इस मौके पर अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह और संजीत चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >