टेल्को में भाजपा ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

झारखंड में सरकारी संस्थानों में मची लूट के विरोध में बुधवार को भाजपा और हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से खड़ंगाझाड़ चौक से यात्रा निकाल कर फुड प्लाजा चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया.

राहुल गांधी, चंपाई सोरेन या हेमंत सोरेन हमेशा बहुसंख्यक समाज पर हमला करते हैं : अभय सिंह

जमशेदपुर :

झारखंड में सरकारी संस्थानों में मची लूट के विरोध में बुधवार को भाजपा और हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से खड़ंगाझाड़ चौक से यात्रा निकाल कर फुड प्लाजा चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया. जुलूस को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि झारखंड में लूट-खसोट चरम पर है. खनिज संपदा लूटी जा रही है. बालू की तस्करी हो रही है. धर्म परिवर्तन हो रहा है. लव जिहाद जोरों पर है, आदिवासियों की जमीन पर प्रलोभन देकर बांग्लादेशी अपना नाम चढ़वा रहे हैं. इसके बावजूद राहुल गांधी, चंपाई सोरेन या हेमंत सोरेन केवल बहुसंख्यक समाज पर हमला करते रहते हैं. भाजपा सदन से लेकर सड़क तक यह बात दोहराती है कि आखिर भ्रष्टाचार क्यों नहीं मिट रहा है, इसका जवाब इन नेताओं के पास में नहीं रहता है. पुतला दहन के कार्यक्रम में जिला मंत्री पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, हेमंत सिंह, दीपक पाल, गणेश सोलंकी समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >