बिल जमा करने को कहा तो भड़का किरायेदार, मकान मालिक को दी जान से मारने की धमकी

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में मकान मालिक ने किरायेदारों से बिजली-पानी का बिल मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. एसएसपी से की गई शिकायत.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ‘ए’ ब्लॉक लाइन नंबर चार निवासी गुलाम अली ने एसएसपी से शिकायत कर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है. गुलाम अली ने आवेदन में बताया है कि धातकीडीह में उनके दो फ्लैट हैं. इनमें जाहिद खान और मोहसीन किराये पर अलग-अलग रहते हैं.

दो-तीन माह से नहीं दिया बिजली बिल

गुलाम अली ने बताया कि दोनों किरायेदारों ने दो-तीन माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. जब उन्होंने बिजली बिल देने की बात कही, तो दोनों ने उनकी बात को अनदेखा कर दिया. बिजली और पानी के बिल का भुगतान नहीं होने के कारण जुस्को की ओर से कनेक्शन काटने का नोटिस भी दिया गया है.

कनेक्शन कटने की बात पर दी धमकी

गुलाम अली के अनुसार, नोटिस आने के बाद जब उन्होंने बिजली-पानी के बिल का भुगतान करने को कहा, तो दोनों ने मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि दो अगस्त को दोनों उनके फ्लैट के गेट के सामने खड़े होकर कहने लगे कि अगर उनके फ्लैट का बिजली-पानी कनेक्शन काटा गया, तो उनकी हत्या कर देंगे.

इसके बाद गुलाम अली ने बिष्टुपुर थाना जाकर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार दोनों के फ्लैट का बिजली बिल का भुगतान उन्होंने खुद किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >