Jamshedpur News : भुइयांडीह : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम

Jamshedpur News : भुइयांडीह चौक पर गुरुवार को भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक सुदीप रॉय मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-4 का रहने वाला था.

लाइफ लाइन नर्सिंग होम में अकाउंटेट था सुदीप रॉय

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-4 का है रहनेवाला

भुइयांडीह में होटल से खाना खाकर लौटने के क्रम में हुई घटना, नहीं पहना था हेलमेट

Jamshedpur News :

भुइयांडीह चौक पर गुरुवार को भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक सुदीप रॉय मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-4 का रहने वाला था. वह साकची स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था. घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुदीप होटल से खाना खाकर वापस कार्यालय लौट रहा था. इसी दौरान डिवाइडर के पास बाइक मोड़ने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. जिससे भारी वाहन का पिछला चक्का सुदीप के सिर पर चढ़ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सुदीप ने हेलमेट नहीं पहना था. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़ आक्रोशित हो गयी और सड़क को जाम कर दिया. लोगों के अनुसार उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार में भारी वाहन चलते हैं. जबकि सड़क ज्यादा चौड़ी नहीं है. इस कारण अक्सर दुर्घटना होती है. हादसा की जानकारी मिलने पर एसडीओ अर्नव मिश्रा, डीएसपी भोला प्रसाद सिंह और सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्यूआरटी की तैनाती कर दी गयी. हादसे की जानकारी मिलने पर लाइफ लाइन नर्सिंग होम के कर्मचारी और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिवार के लोग शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे. पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा. डीएसपी ने ट्रैफिक पुलिस को भी घटनास्थल पर बुला लिया था. शव को हटाये जाने के बाद भीड़ कम हुई, जिसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो सका.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला. पुलिस उक्त वाहन का पता लगाने में जुटी है, जिसकी चपेट में आने से सुदीप रॉय की मौत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >