भालुबासा-सिदगोड़ा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया

जमशेदपुर के भालुबासा और सिदगोड़ा में जागो संगठन ने नशा मुक्ति और मजदूरों के अधिकारों के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया। युवाओं को नशे से बचाने की अपील की गई।

जागो संगठन की ओर से भालुबासा और सिदगोड़ा 10 नंबर मुखी बस्ती में सोमवार को नशा मुक्ति, एसआइआर व ठेका सफाई मजदूरों के अधिकारों को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. संगठन के सदस्यों ने हाथों में नशा विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर गलियों में भ्रमण किया. वक्ताओं ने चिंता जताया कि जहरीली शराब, गांजा और ब्राउन शुगर जैसे नशों से युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है, जिससे कम उम्र में महिलाएं विधवा हो रही हैं. नशा की वजह से परिवार गंभीर बीमारियों व आर्थिक तंगी की चपेट में आ रहे हैं. इस दौरान जागो संगठन ने एसआइआर जागरूक कार्यक्रम चलाया. कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमंत मुखी, रमेश, रवि, राजू, कुमकुम, संतोष, सावन व श्रवण मुखी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dashmat Soren

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >