बास्केटबॉल : लोयोला, सेंट मेरीज और कॉन्वेंट स्कूल सेफा में

JYOTI BASKETBALL: बिष्टपुर स्थित लोयोला स्कूल में आयोजित ज्योति इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये.

जमशेदपुर. बिष्टपुर स्थित लोयोला स्कूल में आयोजित ज्योति इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये. सीनियर बालक वर्ग में लोयोला, सेंट मेरीज इंग्लिश, केपीएस कदमा, डीबीएमस कदमा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, हाई स्कूल बालक वर्ग के अंतिम चार में सेंट मेरीज, डीबीएमएस कदमा, केपीएस कदमा व कारमेल की टीम पहुंच गयी है. हाई स्कूल बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट, सेंट मेरीज, कारमेल, आरएमएस खूंटाडीह ने अपनी-अपनी जगह पक्की की. सीनियर बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में कॉन्वेंट, सेंट मेरीज, कारमेल व लोयोला स्कूल की टीम पहुंचने में कामयाब रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >