‍Balwant singh memorial kabaddi : महिला वर्ग में गुरुजात संघ की टीम बनी चैंपियन

jamshedpur sports news kabaddi: गुरुजात संघ में आयोजित बलवंत सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता में बोकारो व मेजबान गुरुजात संघ की टीम चैंपियन बनी.

जमशेदपुर. मेजबान गुरुजात संघ, सोनारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलंत सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया. महिला वर्ग के फाइनल मैच में गुरुजात संघ, सोनारी की टीम ने बोकारो को हराया. बेस्ट रेडर पल्लवी, बेस्ट डिफेंडर मेघली पातर व बेस्ट ऑल राउंडर दीया सिंह बनी. पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में बोकारो की टीम ने गुरुजात संघ को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. अंशु बेस्ट रेडर, सरवन मल्लिक बेस्ट डिफेंडर व अंगद बेस्ट ऑल राउंडर बने. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय, डॉ अमल प्रकाश पात्रा, जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन राणा विनोद सिंह, कृष्णा राम, चंद्रशेखर, सुजित राय व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट में कुल 16 टीम (8 महिला, 8 पुरुष) ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >