खेत में था किसान, तभी गिरा ठनका, और फिर...

पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में खेत में काम कर रहे एक मजदूर की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थानांतर्गत खंडामौदा पंचायत के फूलबड़िया गांव में सोमवार की शाम खेत में ठनका (वज्रपात) गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी लक्ष्मण मुंडा (38) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण मुंडा खंडामौदा में अपने रिश्तेदार के घर रहकर मजदूरी का काम करता था.

फूलबड़िा गांव के पास खेत में गया तभी हुआ हादसा

सोमवार को वह मजदूरी करने फूलबड़िया गांव के पास खेत में गया था. इसी दौरान, अचानक तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा. इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. मौके पर उसकी मौत हो गयी.

ग्रामीणों की जुट गयी भीड़

घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने आनन-फानन में लक्ष्मण को उठाकर खेत के किनारे किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. सूचना मिलते ही बरसोल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >