Jamshedpur news. बागबेड़ा : मैदान में की सब्जी दुकानों में लगी आग, दो दर्जन से ज्यादा दुकानें राख

चार दमकल ने मिलकर आग पर काबू पाया

Jamshedpur news.

बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग से थोड़ी दूर पर स्थित भिखारी मैदान में कई झोपड़ीनुमा सब्जी दुकान में आग लग गयी. आगजनी में करीब दो दर्जन दुकानें राख हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस दमकल केंद्र को फोन कर दो दमकल को मौके पर बुलायी. इसके बाद टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया.

आगजनी में दुकानदारों के गोदाम में रखी सब्जियां और कई अन्य सामान भी जल गये. दुकानदारों ने लाखों का नुकसान बताया है. घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भिखारी मैदान में सब्जी का बाजार लगता है. उस मैदान में दुकानदार अपनी-अपनी झोपड़ीनुमा दुकानें भी बना कर रखे हैं. दुकान से कुछ दूरी पर कचराें का ढेर भी जमा है, जहां किसी कारण आग लग गयी. हवा तेज चलने के कारण बाजार के एक झोपड़ी में आग लग गयी. उसके बाद आग भयावह रूप ले लिया. आगजनी की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोग और सब्जी दुकानदारों ने मिल कर आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया. थोड़ी देर के बाद दमकल पहुंचने पर आग को पूरी तरह से बुझाया गया. पुलिस काे आशंका है कि कचरा के ढेर में सिगरेट या बीड़ी पीकर फेंकने के कारण ही आगजनी की घटना हुई है. हालांकि घटना में कई दुकानदारों का सामान जल कर राख हो गया. दुकानदारों के अनुसार आगजनी में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है. इधर जिला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार, आजसू नेता कन्हैया सिंह, भाजपा नेता संदीप शर्मा उर्फ बॉबी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और आगजनी की घटना के संबंध में जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >