Jamshedpur news. हिंदी में प्रशंसनीय कार्य के लिए नील माधव दाश व देवाशीष साहू पुरस्कृत

रेलवे के मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में कई कर्मचारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

Jamshedpur news.

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, चक्रधरपुर की तिमाही बैठक मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक के सभाकक्ष में आयोजित की गयी. मंडल में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी में हुई प्रगति की विभागवार समीक्षा की गयी एवं भविष्य में किये जाने वाले कार्यों को रेखांकित किया गया.हिंदी में प्रशंसनीय कार्य के लिए मंडल के अधिकारी नील माधव दाश, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर तथा कर्मचारी देवाशीष साहू, मंडल यातायात निरीक्षक, चक्रधरपुर को रेलवे बोर्ड द्वारा व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया था. बैठक में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. राजभाषा हिंदी में इस तिमाही के दौरान सराहनीय कार्य करने के लिए कार्मिक विभाग के अधीनस्थ राजपत्रित अनुभाग को राजभाषा रनिंग ट्रॉफी प्रदान किया गया. इसके साथ ही मंडल में रेल संरक्षा विषय पर आयोजित कविता प्रतियोगिता के विजेताओं शेखर कुमार, मुकेश कुमार सिंह एवं कौशल कुमार झा को नकद पुरस्कार, पुस्तक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये.मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिया कि मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार के लिए कवि सम्मेलन, विभिन्न विभागों में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायें. बैठक में मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) तथा शाखा अधिकारी उपस्थित थे. बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) एवं राजभाषा अधिकारी तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक द्वारा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >