Jamshedpur News : रामगढ़िया बिरादरी के अवतार सिंह कुंद्रा का निधन, शोक
Jamshedpur News : रामगढ़िया सिख बिरादरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी सरदार अवतार सिंह कुंद्रा (86) का निधन हो गया. बिष्टुपुर रानीकुदर निवासी अवतार सिंह पिछले कुछ समय से हृदय रोग से ग्रसित थे.
रामगढ़िया सिख बिरादरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी सरदार अवतार सिंह कुंद्रा (86) का निधन हो गया. बिष्टुपुर रानीकुदर निवासी अवतार सिंह पिछले कुछ समय से हृदय रोग से ग्रसित थे. उन्होंने टीएमएच में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से शहर की सिख बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गयी है. कुंद्रा इंजीनियरिंग और बीर सिंह एंड संस के संचालक, खालसा क्लब के ट्रस्टी व रामगढ़िया सभा के संस्थापक सदस्य थे. उनके भांजे केपीएस बंसल ने बताया कि रविवार को पार्वती बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके निधन पर सरदार शैलेंद्र सिंह, संता सिंह और भगवंत सिंह रूबी समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरा दुख जताया है. समाज के अनुसार, उनका जाना सिख समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.