सिदगोड़ा में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अक्षी मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में दो बच्चे घायल हो गये.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने में जुट गये. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला.

चालक के नशे में होने से हुआ हादसा

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ऑटो काफी तेज रफ्तार में था. लोगों का दावा है कि चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

हादसे के बाद लोगों ने ऑटो की जांच की. जांच के दौरान वाहन से दो चिलम मिलने की बात सामने आयी. इसके बाद मामले की सूचना सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी गयी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. वहीं, बच्चों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गयी. इसके बाद परिजन घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं, स्कूल जाने के दौरान हुई इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक लोगों की भीड़ लगी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >