Jamshedpur news. झारखंड आंदोलनकारी फागू टुडू के श्राद्धकर्म में शामिल हुए

पैतृक गांव ओडिशा तिरिंग क्षेत्र के हेंसाडीह पहुंचे आंदोलनकारी साथी

Jamshedpur news.

झारखंड आंदोलनकारी फागू टुडू का रविवार को श्राद्धकर्म संपन्न हो गया. कोल्हान क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारी साथी रविवार को उनके पैतृक गांव ओडिशा तिरिंग क्षेत्र के हेंसाडीह में जाकर शामिल हुए. बहादुर किस्कू ने बताया कि फागू टुडू झारखंड आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय रहते थे. उनकी भूमिका को कभी भूलाया नहीं जा सकता है. राज्य सरकार की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों को विशेष सम्मान मिलना चाहिए था. इस दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में दिलबहादुर, मानकी राय बिरुआ, शंकर हेंब्रम, एनएम नाग, खुदीराम मुर्मू, अनिल महतो, सहाय मुंडू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >