बिष्टुपुर वोल्टास हाउस के पास से एक छात्र के अपहरण का प्रयास करने की शिकायत घरवालों ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना में की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में छात्र को एक युवक के साथ जाते देखा गया. घटना गुरुवार की है. शुक्रवार को छात्र स्कूल पहुंचा था. पुलिस के अनुसार, छात्र के घरवालों ने उसके अपहरण करने का प्रयास करने की शिकायत की थी. लेकिन, जांच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है. छात्र शुक्रवार को स्कूल आया था. जानकारी के अनुसार, छात्र के घरवालों ने उसके एक सीनियर छात्र व दोस्तों द्वारा मारपीट व अपहरण का प्रयास का आरोप लगाया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.