एथलेटिक्स : सुमोना और जय मुखी बने फर्राटा चैंपियन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से जोगा इंटर स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से जोगा इंटर स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में सेंट मेरीज के जय मुखी चैंपियन बने. काशीडीह के हरभजन दूसरे व सेंट मेरीज के कुंदन कुमार तीसरे स्थान पर रहे. 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में डीबीएमएस कदमा की सुमोना इशा मंडल पहले, बॉल्डविन की ईशा दूसरे और एनएमल केपीएस की बबली कालिंदी तीसरे स्थान पर ही. इससे पहले प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील स्पोर्ट्स के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी मौजूद थे. इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में 28 स्कूलों के कुल 973 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >