जमशेदपुर की बेटी ने कर दिया कमाल, गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

Jamshedpur News: जमशेदपुर की युवा कलाकार सुमन प्रसाद और उनकी टीम फ्लेमिनार्ट ने गुरुग्राम में 1000 फीट लंबी वॉल पेंटिंग बनाकर नई पहचान बनाई. महिला स्वच्छता और मासिक धर्म जागरूकता पर आधारित इस परियोजना को पिंकीशे फाउंडेशन और अमेजन के सहयोग से पूरा किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Jamshedpur News: जमशेदपुर की युवा कलाकार सुमन प्रसाद और उनकी टीम ‘फ्लेमिनार्ट’ ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत के दम पर गुरुग्राम में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है. टीम ने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित अंडरपास में करीब 1000 फीट लंबी भव्य वॉल पेंटिंग तैयार कर कला के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस उपलब्धि से न केवल टीम बल्कि पूरे जमशेदपुर का नाम देशभर में रोशन हुआ है.

सामाजिक संदेश के साथ तैयार की गई कलाकृति

यह विशाल परियोजना पिंकीशे फाउंडेशन और अमेजन के सहयोग से पूरी की गई. इसके अलावा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण और नगर निगम का भी इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस वॉल पेंटिंग का मुख्य उद्देश्य समाज में मासिक धर्म और महिला स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है. अंडरपास की दीवारों पर करीब 50 अलग-अलग चित्र बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से महिला स्वास्थ्य, सम्मान और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए गए हैं. इन चित्रों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि आम लोग आसानी से इनके संदेश को समझ सकें.

एक महीने से अधिक समय तक चली मेहनत

सुमन प्रसाद ने बताया कि इस विशाल पेंटिंग को पूरा करने में उनकी टीम को एक महीने से अधिक का समय लगा. इस दौरान टीम के सदस्यों ने लगातार मेहनत की और कई चुनौतियों का सामना किया. उन्होंने बताया कि खराब मौसम और तकनीकी दिक्कतों के बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और दिन-रात काम कर इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया. इस दौरान टीम भावना और समर्पण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

टीम और सहयोगी संस्थाओं को दिया सफलता का श्रेय

सुमन प्रसाद ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम ‘फ्लेमिनार्ट’ और सहयोगी संस्थाओं को दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी होती है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी कला केवल सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन रही है.

कला के माध्यम से समाज में बदलाव की कोशिश

सुमन प्रसाद का मानना है कि कला समाज को जागरूक करने और लोगों के सोचने के तरीके को बदलने का एक प्रभावशाली माध्यम है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती रहेंगी, जिनसे लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके.श्

इसे भी पढ़ें: खेत में बिछाए जाल में फंसा 6 फीट का विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जमशेदपुर का बढ़ाया मान

सुमन प्रसाद और उनकी टीम की इस उपलब्धि से जमशेदपुर के लोगों में गर्व की भावना है. कला के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का यह प्रयास न केवल प्रेरणादायी है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रतिभा और समर्पण के बल पर किसी भी क्षेत्र में नई पहचान बनाई जा सकती है. सुमन की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलजमाव बना सिरदर्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >