Jamshedpur news.
साकची स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में चल रहे एआरटी सेंटर को सोमवार से डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में शिफ्ट किया जाना है. इसे लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. पुराने अस्पताल में चल रहे सभी विभाग को एक-एक कर नये अस्पताल में शिफ्ट करना है. एआरटी सेंटर नये अस्पताल में जाने से यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी परेशानी होगी. उन लोगों को अब दवा के लिए नये अस्पताल जाना होगा. इसके साथ ही मनोरोग विभाग सहित अन्य विभाग को भी शिफ्ट करना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
