पश्चिम बंगाल से कार में देसी शराब की तस्करी कर लाया जा रहा था शहर, पकड़ाया

कार से शराब की तस्करी करते गिरफ्तार

:: कार की डिक्की में था 200 लीटर देसी शराब, तस्कर गया जेल

फोटो है

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

एमजीएम थाना अंतर्गत हरमाडीह में गुरुवार को पुलिस ने कार की डिक्की से 200 लीटर देसी शराब बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में शराब तस्कर छोटा बांकी निवासी राहुल कर्मकार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा कार (जेएच05सी 7840) को भी जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में एमजीएम थाना में पदस्थापित एएसआइ हिरु मिंज के बयान पर राहुल कर्मकार और कार मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एमजीएम थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को राहुल कर्मकार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

पुलिस के अनुसार राहुल कर्मकार कार से पश्चिम बंगाल से देसी शराब लाने के बाद क्षेत्र में बिक्री करता था. गुप्त सूचना के आधार पर हरमाडीह में घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गयी. गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >