Jamshedpur news. कृत्रिम छठ घाटों पर निःशुल्क पानी की व्यवस्था करा रहे हैं राजकुमार सिंह

चैती छठ पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष की निःशुल्क पानी टैंकर सेवा जारी

Jamshedpur news.

बागबेड़ा, राहरगोड़ा और बर्मामाइंस के दर्जनों छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने निजी पानी टैंकरों से निःशुल्क जलापूर्ति करवा रहे हैं. संबंधित क्षेत्रों में रहनेवाले विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि उनके साथ लगातार संपर्क में हैं. पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के निर्देश पर उनके टैंकरों ने बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर पांच स्थित काली मंदिर परिसर, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के समीप, रेलवे लाल बिल्डिंग, साईं मंदिर के समीप, राहरगोड़ा काली मंदिर में और बर्मामाइंस शिव मंदिर में टैंकर के सहारे जलापूर्ति की सेवा दी.

पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिए जरूरत अनुसार अपने निजी टैंकरों से निःशुल्क जलापूर्ति करवा रहे हैं, ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस कार्य में सुनील गुप्ता, संतोष ठाकुर, सीमा पांडे, अभिषेक उपाध्याय, राम कुमार सिंह, वीणा लाल रजक, श्रीराम सिंह, महेंद्र भारती, नकुल, टुनटुन, छोटू, विशाल रजक, शिबू, सौरभ रजक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >