Archery world cup Ankita and deepika kumari : आर्चरी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी अंकिता व दीपिका

जमशेदपुर. वर्ल्ड कप स्टेज-2 का आयोजन 6-11 मई तक शंघाई में किया जायेगा. इसमें दीपिका व अंकिता हिस्सा लेंगी.

जमशेदपुर. वर्ल्ड कप स्टेज-2 का आयोजन 6-11 मई तक शंघाई में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में झारखंड की दो दिग्गज तीरंदाज अंकिता भकत व दीपिका कुमारी हिस्सा लेंगी. दोनों खिलाड़ियों को भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम में जगह दी गयी है. टाटा स्टील की अंकिता भगत व सरायकेला-खरसावां की दीपिका कुमारी फिलहाल सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में ट्रेनिंग कर रही हैं. वहीं, वर्ल्ड कप स्टेज-2 के लिए टाटा स्टील खेल विभाग की पूर्णिमा महतो को कोच नियुक्त किया गया है. इसके अलावा किरीबुरु स्थित सेल आर्चरी एकेमडी की पूर्व कैडेट अंशिका को भी भारतीय टीम में जगह दी गयी है. भारतीय टीम चार मई को शंघाई के लिए रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >