प्रशासन की अपील- जरूरत न हो, तो शाम के समय घरों से बाहर न निकलें

जिला प्रशासन ने जिलावासियों से अनावश्यक संध्या समय के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ रही है ठंड, चौक-चौराहों पर जलाये जा रहे अलाव (फ्लैग)

फुटपाथ में बेघर, लाचार लोगों के बीच कंबल वितरण, भेजे जा रहे आश्रय गृह

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

तापमान में लगातार गिरावट और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संध्या के समय बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. साथ ही कहा है कि घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहन कर निकलें. वहीं बेघर लोगों को आश्रय गृह में जाने की अपील की जा रही है ताकि ठंड से सभी सुरक्षित रह सकें. डीसी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड, नगर निकायों के प्रमुख चौक- चौराहों पर अलाव जलाये जा रहे है. फुटपाथ पर सोने वाले बेघर और लाचार लोगों के बीच कंबल वितरण किये जा रहे हैं. साथ ही फुटपाथ से शिफ्ट कर उन्हें आश्रय गृहों में भेजा जा रहा है. मानगो चौक, डिमना चौक आदि जगहों पर मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश यादव के नेतृत्व में कंबल का वितरण किया गया. मानगो नगर निगम की ओर से पारडीह, मानगो चौक और डिमना चौक और जेएनएसी की ओर से साकची गोलचक्कर, बस स्टैंड, बिष्टुपुर आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.

रेस्क्यू कर भेजे जा रहे आश्रयगृह

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम ने खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों को रेस्क्यू कर आश्रय गृह में भेजना शुरू कर दिया है. जेएनएसी क्षेत्र में नगर मिशन मैनेजर सलिल तिर्की और मानगो नगर निगम क्षेत्र में नगर मिशन मैनेजर निर्मल कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार की रात भी मानगो, साकची, बिष्टुपुर से रेस्क्यू कर आश्रयगृह लोगों को भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >