Jamshedpur news. मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों पर साइबर अपराधियों की नजर, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

रांची उपायुक्त कार्यालय के नाम से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम का प्रोफाइल फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर मांगी जा रही है जानकारियां

Jamshedpur news.

रांची उपायुक्त कार्यालय के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों एवं पदाधिकारियों से कॉल के माध्यम से लाभुकों की सूची एवं अन्य जानकारियों की मांग की जा रही है. जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम को जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति रांची डीसी कार्यालय का नाम लेकर ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों एवं पदाधिकारियों से कॉल के माध्यम से लाभुकों की सूची एवं अन्य जानकारियों की मांग कर रहे हैं. इस क्रम में कॉल करने वाला व्यक्ति उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम का प्रोफाइल फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर भी जानकारी साझा करने के लिए दबाव बना रहा है.

जिला प्रशासन इस प्रकार की गतिविधि को साइबर ठगी का प्रयास मानते हुए आम नागरिकों से अपील करता है कि वे ऐसे किसी भी कॉल या संदेश के झांसे में न आयें एवं किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या योजना संबंधी जानकारी अज्ञात व्यक्ति से साझा नहीं करें. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन या किसी भी सरकारी कार्यालय द्वारा इस प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी टेलीफोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से नहीं मांगी जाती है. यह एक सुनियोजित साइबर फ्रॉड प्रतीत हो रहा है, जिसकी सूचना साइबर सेल को दी जा चुकी है. जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे जागरूक रहें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ठगी से स्वयं को सुरक्षित रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >