Jamshedpur News : असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर चौक नामकरण बोर्ड को किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश
Jamshedpur News : बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित शिव साईं मंदिर के समीप शुक्रवार को बाबा भीमराव आंबेडकर चौक नामकरण बोर्ड को असामाजिक तत्वों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत, स्थानीय लोगों की मदद से फिर दुरुस्त करवाया
Jamshedpur News :
बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित शिव साईं मंदिर के समीप शुक्रवार को बाबा भीमराव आंबेडकर चौक नामकरण बोर्ड को असामाजिक तत्वों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सुबह को जब स्थानीय मुखिया मायावती टुडू व झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू को जानकारी हुई, तो उन्होंने आक्रोश प्रकट किया. उन्होंने बागबेड़ा थाना में जाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत की है.इधर, मुखिया मायावती टुडू, झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू समेत अन्य ने आंबेडकर चौक नामकरण बोर्ड को स्थानीय लोगों की मदद से पुन: दुरुस्त करवाया. बहादुर किस्कू ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर हम सबों के प्रेरणास्रोत हैं. उनके नाम से स्थापित नामकरण बोर्ड को क्षतिग्रस्त करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. असामाजिक तत्व इस तरह के करतूतों से बाज आये, अन्यथा बस्तीवासी उनसे सख्ती से पेश आयेगा. इस मौके पर मुखिया मायावती टुडू, मुखिया उषा मुंडा, पंसस सुनील गुप्ता, सुरेश निषाद, संजय महतो, सुनील नामता, संतोष करुवा, राज कुमार बेहरा, केडी मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.