Annual sports day of kps mango at jrd : एमिटी हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल, मानगो की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया.

जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल, मानगो की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. प्रतियोगिता में एमिनटी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. ऑनेस्टी हाउस को रनरअप की ट्रॉफी मिली. सुपर सीनियर बालक वर्ग में सन्नी कुमार सिंह, बालिका वर्ग में अफसा जुनैद, सीनियर बालक वर्ग में साकिब आलम और सीनियार बालिका वर्ग में फलक जुबैर को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला. प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों के अलावा ड्रिल , मार्च पास्ट आदि हुआ . ताइक्वांडो एवं योगा के बच्चों ने शानदार ड्रिल प्रस्तुत करते हुए सबों का मनमोह लिया. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर साहिल पाल मौजूद थे. मौके पर केपीएस ट्रस्ट की अध्यक्ष मनोरमा नायर, निदेशक शरत चंद्रन, शैक्षणिक निदेशक लक्ष्मी आर, सहायक निदेशिका शांता वैद्यनाथन, प्राचार्या रूपा घोष, उपप्राचार्या उषा राजशेखरन , केपीएस एमजीएम की प्राचार्या अफ्शा खान ,संयोजिका दिव्या तिवारी , केपीएस के विभिन्न शाखाओं की प्राचार्या, शिक्षक अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >