नेशनल रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे अनंत व अवनीत

जमशेदपुर. जमशेदपुर के दो साइकिलिस्ट अनंत राणा और अवनीत सिंह भामरा ने ओडिशा के पूरी में अगले महीन आयोजित होने वाली नेशनल रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइ कर लिया है

जमशेदपुर. जमशेदपुर के दो साइकिलिस्ट अनंत राणा और अवनीत सिंह भामरा ने ओडिशा के पूरी में अगले महीन आयोजित होने वाली नेशनल रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. सोमवार को रांची के खेल गांव में संपन्न हुए 11वीं झारखंड स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप में टाटा स्टील के अनंत राणा ने आइटीइ (इडिटारोड ट्रेल इंविटेशनल) और मास रेस में शिरकत की और दोनों इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया. वहीं ट्यूब डिवीजन में कार्यरत अवनीत सिंह भामरा ने भी आइटीइ व मास रेस इवेंट में शिरकत करते हुए दोनों वर्गों में रजत पदक जीता. पदक हासिल करने वाले दोनों साइकिलिस्ट का चयन झारखंड साइकिलिंग टीम में हुआ है. जो, नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. अनंत राणा का नाम देश के अल्ट्रा एथलीट में शूमार है. वह आयरनमैन का टैग हासिल कर चुके हैं. वहीं, अवनीत सिंह कई बड़े साइकिलिंग इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >