जमशेदपुर: कीनन स्टेडियम स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के मुख्यालय में रविवार को पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर जेएससीए के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
झारखंड क्रिकेट में योगदान को किया गया याद
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने राज्य में क्रिकेट के विकास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण और आधारभूत ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को सुदृढ़ करने में स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के अतुलनीय योगदान को याद किया.
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, पूर्व सचिव राजेश वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव बधान, पूर्व संयुक्त सचिव असीम सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य तथा जमशेदपुर के ए एवं बी डिवीजन क्लबों के अध्यक्ष व सचिव मुख्य रूप से उपस्थित थे.
