जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी ग्राउंड में चल रही अमित सिंह मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दलमा क्रिकेट एकेडमी व रासोस एकेडमी के बीच मैच हुआ. इसमें दलमा क्रिकेट एकेडमी की टीम 14 रन से विजयी रही. दलमा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाए. वृहस्पति महतो ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. आयुष प्रमाणिक ने 24 व अंकुश ने 18 रन का योगदान दिया. रासोस की ओर से अंश व फरहान करीम ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में रासोस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 120 रन ही बना सकी. काशिफ अंसारी और अंश ने 21-21 रन की पारी खेली. दलमा की ओर से सूरज कुमार, विशाल कुमार, अभिरूप मिश्रा ने दो-दो विकेट लिये.
Amit memorial t20: बृहस्पति महतो का अर्धशतक, दलमा क्रिकेट एकेडमी जीता
अमित सिंह मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दलमा क्रिकेट एकेडमी व रासोस एकेडमी के बीच मैच हुआ.
