Amit memo t20 : बिरसा क्रिकेट एकेडमी 130 रनों से जीती

अमित सिंह मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दलमा क्रिकेट एकेडमी व बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया.

जमशेदपुर. कदमा स्थित राजीव नायर क्रिकेट ग्राउंड में चल रही अमित सिंह मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दलमा क्रिकेट एकेडमी व बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया. इस मैच में बिरसा क्रिकेट एकेडमी की टीम 130 रन से विजयी रही. बिरसा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट पर 214 रन बनाए. जवाब में दलमा क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में दस विकेट 84 रन ही बना सकी. श्रेष्ठ चौहान (42 रन व चार विकेट) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >