Amandeep kaur won medal in fedration cup: शहर की बेटी अमनदीप ने फेडरेशन कप एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 22-24 जून तक 23वीं फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 22-24 जून तक 23वीं फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर की युवा हाई जंपर अमनदीप कौर ने शहर व झारखंड का नाम रोशन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. अमनदीप कौर ने 1.60 मीटर ऊंची छलांग लगाकर यह पदक हासिल किया है. यूपी की रीता (1.81 मीटर) ने स्वर्ण व पंजाब की रिंपल (1.63 मीटर) ने रजत पदक अपने नाम किया. लगभग 15 वर्ष के बाद जमशेदपुर के किसी खिलाड़ी ने फेडरेशन कप में पदक जीता है. कोच संजीव कुमार से हाई जंप के गुर सिखने वाली अमनदीप फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >