Aman welfare summer camp mango : मदरसा रहमानिया के बच्चे हुए सम्मानित

मन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मानगो क्षेत्र के मदरसा में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत मंगलवार को मदरसा रहमानिया में खेलकूद का आयोजन हुआ.

जमशेदपुर. अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मानगो क्षेत्र के मदरसा में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत मंगलवार को मदरसा रहमानिया में खेलकूद का आयोजन हुआ. इसमें मो अरकम, मो शादाब, याकूब, अलफाज, महफूज व अरशद विजेता बने. विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ अफरोज शकील ने उपहार देकर पुरस्कृत किया. मौके पर बारी मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज अब्दुल जब्बार, ताहिर हुसैन, मो शाहिद व अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर मो शफीक ने बच्चों को फिटनेस से संबंधित टिप्स दिये. अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य मदरसे के बच्चों को खेलकूद से जोड़ना और उनको फिटनेस के प्रति जागरुक करना है. कैंप समापन 11 जून को गांधी मैदान में होगा. इसमें 15 मदरसे के बच्चों को सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >