डेंगू की रोकथाम का उपाय करे अक्षेस : भाजपा

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें अक्षेस क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम की मांग की है.

जमशेदपुर :

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें अक्षेस क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम की मांग की है. शहर की बड़ी नालियों की सफाई, स्लुइस गेट की जांच तथा जागरुकता अभियान चलाने का आग्रह किया. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर व साकची में डेंगू का प्रसार रोकने तथा बाढ़ से उत्पन्न होनेवाली समस्या से निपटने के लिये अभी से तैयारी आरंभ करना चाहिए. ज्ञापन सौंपनेवालों में सोनारी के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, मानिक सिंह, सुररंजन राय, समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Also Read: Jamshedpur News: टाटा स्टील में क्रेन से गिरकर कर्मचारी की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >