Aiff youth football league matches at jamshedpur : शहर में खेले जायेंगे यूथ लीग के पांच मुकाबले

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) की ओर से आयोजित अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के यूथ फुटबॉल लीग में जमशेदपुर एफसी की यूथ टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है.

जमशेदपुर. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) की ओर से आयोजित अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के यूथ फुटबॉल लीग में जमशेदपुर एफसी की यूथ टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. ग्रुप जी में जमशेदपुर की अंडर-14 व अंडर-16 टीम को रखा गया है. 12-18 मार्च तक जमशेदपुर में दोनों आयु वर्ग के कुल पांच मुकाबले खेले जायेंगे. 12 मार्च को अंडर-14 आयु वर्ग में जेएफसी का सामना यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब से होगा. 15 मार्च को अंडर-16 आयु वर्ग में इंटर काशी व जेएफसी की टीम आमने-सामने होगी. 15 मार्च को ही अंडर-14 आयु वर्ग में जेएफसी व इंटर काशी के बीच मैच होगा. 17 मार्च को अंडर-16 आयु वर्ग में इंटर काशी व जेएफसी का मैच होगा. अंडर-14 आयु वर्ग में जेएफसी का मुकाबला एसपी वन फाउंडेशन होगा. जेएफसी अंडर-16 टीम 13 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है. टीएफए ग्राउंड में जेएफसी की यूथ टीम लीग के अगले चरण में पहुंचने के लिए कोच की निगरानी में जोरदार अभ्यास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >