aiff u17 elite league jfc : क्लासिक एफए ने जेएफसी को बराबरी पर रोका

गुवाहाटी में शनिवार को जेएफसी व क्लासिक फुटबॉल एकेडमी के बीच एआइएफएफ अंडर-17 एलीट लीग के फाइनल राउंड ग्रुप डी का मुकाबला खेला गया.

जमशेदपुर. गुवाहाटी में शनिवार को जेएफसी व क्लासिक फुटबॉल एकेडमी के बीच एआइएफएफ अंडर-17 एलीट लीग के फाइनल राउंड ग्रुप डी का मुकाबला खेला गया. यह मैच 2-2 गोल के साथ बराबरी पर खत्म हुआ. जमशेदपुर की टीम ने हाफ टाइम (45 3 मिनट) से ठीक पहले सेरम के गोल की मदद से बढ़त बना ली. 74वें मिनट में निंगथोजाम ने एक बेहतरीन गोल करते हुए जेएफसी की बढ़त दोगुनी कर दी. 83वें मिनट में पी कंगजाम ने गोल करते हुए क्लासिक फुटबॉल एकेडमी को मुकाबले में वापसी करायी. इस गोल के मात्र तीन मिनट के बाद ही एन केसार (86वें मिनट) ने एक शानदार गोल करते हुए क्लासिक फुटबॉल एकेडमी को मुकाबले में 2-2 गोल की बराबरी दिला दी और जेएफसी को अंक साझा करने पर मजबूर कर दिया. जेएफसी का अगला मैच पांच मई को कॉर्बेट एफसी से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >