Aiff u15 junior football league quarter final: बेंगलुरु एफसी व ईस्ट बंगाल जूनियर लीग के सेमीफाइनल में

बेंगलुरू एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ अंडर-15 जूनियर फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.

जमशेदपुर. बेंगलुरू एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ अंडर-15 जूनियर फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स खेले गये पहले क्वार्टर फाइनल में बेंगलुरु एफसी की टीम ने मोहन बगान को 10-1 से रौंद कर अंतिम चार में अपनी जगह बनायी. बेंगलुरु की जीत के हीरो ऋषिकेश चरण रहे. उन्होंने हैट्रिक सहित कुल चार गोल किये. वहीं, दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भी जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ईस्ट बंगाल व मुंबई सिटी एफसी के बीच खेला गया. दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक 2-2 गोल के साथ बराबरी पर ही. इसके बाद इस मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ. जहां, ईस्ट बंगाल की टीम 5-4 से विजय रही. ईस्ट बंगाल के चंदन खेत्रपाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे. शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जायेंगे. पहले क्वार्टर फाइनल में मिनर्वा एफसी का सामना किकस्टार्ट से होगा. दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब एफसी की टीम पीएफसी केरल से भिड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >