जमशेदपुर. जेएफसी अंडर-18 टीम व एआइएफएफ एकेडमी के बीच शनिवार को भुवनेश्वर में खेला गया एफआइएफए एलीट यूथ लीग का मैच 1-1 गोल के साथ ड्रॉ रहा. जमशेदपुर अंडर-18 टीम ने मैच के पहले मिनट में ही रेयान के गोल की मदद से बढ़त हासिल की. 19वें मिनट में ए पोपो मेथई ने एक शानदार गोल करते हुए एआइएफएफ एकेडमी को बराबरी दिला दी. इस नतीजे के साथ, जमशेदपुर एफसी 16 अंकों के साथ टेबल में टॉप पर बना हुआ है, और दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर काशी से पांच अंकों की बढ़त बनाए हुए है. जबकि जोनल राउंड में अभी तीन मैच खेले जाने बाकी हैं. जेएफसी अब अगला मैच 10 फरवरी को जमशेदपुर में वाइएएफसी एकेडमी के खिलाफ खेलेगा.
Aiff Elite Youth Football League : एआइएफएफ एकेडमी ने जेएफसी यूथ को बराबरी पर रोका

Aiff Elite Youth Football League : एआइएफएफ एकेडमी ने जेएफसी यूथ को बराबरी पर रोका
Copied link
जेएफसी अंडर-18 टीम व एआइएफएफ एकेडमी के बीच शनिवार को भुवनेश्वर में खेला गया एफआइएफए एलीट यूथ लीग का मैच 1-1 गोल के साथ ड्रॉ रहा.