डीएवी के अद्विका, शुभस्मिता और गुरप्रीत बने बेस्ट प्लेयर

जमशेदपुर. डीएवी बिष्टुपुर की ओर से स्कूल प्रांगण में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. डीएवी बिष्टुपुर की ओर से स्कूल प्रांगण में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता में टेबल टेनिस व वुशु खेल का आयोजन हुआ. टेबल टेनिस के अंडर-17 बालक वर्ग में मेजबान डीएवी बिष्टुपुर की टीम चैंपियन बनी. वहीं, डीएवी गांधीनगर उपविजेता बना. डीएवी बिष्टुपुर के अतुल रंजन बेस्ट प्लेयर बने. अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी बिष्टुपुर की टीम उपविजेता रही. अनन्या साहा को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया. वुशु प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर के किंगशुक देव, शिवम सिंह व गुरप्रीत सिंह अपने-अपने भार वर्ग में विजेता रहे. बालिका वर्ग में शुभस्मिता कर, अद्विका, रिचेल रंजन, स्नेहा सिंह, प्रकृति कुमारी, दीप्ति, अदिति सामद ने अपने-अपने भार वर्ग में पदक हासिल किया. अद्विका, शुभस्मिता और गुरप्रीत सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये. मौके पर डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या प्रज्ञा सिंंह व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >