Jamshedpur News : आद्रा-भागा-आद्रा आज से 24 तक रहेगी रद्द, तीन ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल ट्रैक पर निर्माण कार्य को लेकर दो ट्रेनों को रद्द, तीन को शॉर्ट टर्मिनेट, एक-एक को डायवर्ट व री-शेड्यूल किया है.

टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम 19 को नहीं आयेगी टाटा, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू 18, 22 व 24 को बोकारो तक

Jamshedpur News :

दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल ट्रैक पर निर्माण कार्य को लेकर दो ट्रेनों को रद्द, तीन को शॉर्ट टर्मिनेट, एक-एक को डायवर्ट व री-शेड्यूल किया है. रेलवे ने यात्रियों को पूर्व में सूचना देकर कहा कि उनकी यात्रा में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, समय रहते वे विकल्प चुन सकें.

आद्रा-भागा-आद्रा ( 68077-68078) मेमू पैसेंजर 18 से 24 अगस्त तक रद्द रहेगी. आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (68046-68045) मेमू पैसेंजर 24 अगस्त को रद्द रहेगी. तीन ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गयी हैं, जिनमें टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम (68056-68060) मेमू पैसेंजर 19 अगस्त को टाटा नहीं आयेगी. यह ट्रेन आद्रा से आसनसोल के लिए आना-जाना करेगी. वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान (13503-13504) मेमू एक्सप्रेस 19 और 21 व 22 अगस्त को गोमो तक ही चलेगी. गोमो-हटिया-गोमो के बीच इस ट्रेन की सेवा स्थगित रहेगी.

झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम (18019-18020) एक्सप्रेस 18, 22 और 24 अगस्त को बोकारो स्टील प्लांट तक ही चलेगी. यह ट्रेन बोकारो-धनबाद-बोकारो के बीच नहीं चलेगी. बक्सर-टाटा (18184) एक्सप्रेस ट्रेन को 24 अगस्त को री-शेड्यूल किया गया है. यह ट्रेन बक्सर स्टेशन से 90 मिनट देर से रवाना होगी. टाटा-हटिया 22 अगस्त को बदले हुए मार्ग से चलेगी. टाटा-हटिया (18601) एक्सप्रेस ट्रेन 22 अगस्त को चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी. यह ट्रेन चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के रास्ते नहीं चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >